धरा है हमको मातृ समान
धरा की माटी बहुत महान
स्वर्ण चाँदी माटी के रूप
विलक्षण इसके रूप अनेक
इसी में घुटनों घुटनों चले
साधु संन्यासी तपसी भूप
इसी माटी में स्वर्ण विहान
इसी में जीवन का अवसान
धरा की माटी बहुत महान
धरा की माटी में वरदान
धरा की माटी में सम्मान
धरा की माटी में आशीष
धरा की माटी में उत्थान
धरा की माटी में अनुरक्ति
सफलता का निश्चित सोपान
धरा की माटी बहुत महान
धरा देती है हमको अन्न
धरा रखती है हमें प्रसन्न
धरा ही देती अपना साथ
अगर हो जाते कभी विपन्न
धरा की सेवा अपना धर्म
धरा अपनी सच्ची पहचान
धरा की माटी बहुत महान – श्रीकृष्ण सरल
*साभार: कविताकोश
शनिवार, 20 नवम्बर 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

0 comments|टिप्पणियाँ:
आपका स्नेह और प्रस्तुतियों पर आपकी टिप्पणियाँ व सुझाव हमें बेहतर कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करती हैं